फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तेज हवा व बारिश से गिरी धान की फसल, मार्गों पर जलभराव

विज्ञापन
चमरावल में तेज हवा व बारिश के बाद  गिरी धान की फसल दिखाते किसान। संवाद
विज्ञापन
- सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण लोगों को उठानी पड़ी बारिश, 15 एमएम दर्ज की गई बारिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। तेज हवा व बारिश के कारण धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है। वहीं दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे सहित कई स्थानों पर जलभराव होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यहां सोमवार की सुबह से ही बारिश का मौसम हो रहा था। दोपहर 12 बजे तेज बारिश होनी शुरू हो गई। बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, रटौल, अमीनगर सराय क्षेत्र में तेज बारिश होने के कारण जलभराव हो गया है और बारिश से मौसम ठंडा हो गया। जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां 15 एमएम बारिश दर्ज की गई और तापमान में भी दो डिग्री कमी आई है। वहीं तेज हवा के साथ बारिश के चलते किसानों की धान और बाजरे की फसल गिरने से नुकसान हुआ है। गौतम त्यागी, चंद्रपाल यादव, दीपक शर्मा, रहीस आदि किसानों ने बताया की धान की फसल पक कर तैयार है और कटाई चल रही है। वहीं बाजरे की फसल भी पक कर तैयार है। ऐसे में बारिश और तेज हवाओं के कारण धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें