फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा ने बढाई बागवानों की चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शुक्रवार देर शाम आई तेज हवा ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी। हल्की बूंदा-बांदी से तापमान में नरमी आई है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि हवा तेज होने पर बागवानों को नुकसान हो सकती है। बरसात फसलों के अच्छी बताई जा रही है। वहीं शाम को इंटरनेट भी लगभग ठप हो गया। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदली। तेज हवा के साथ हल्की बूंदा-बांदी हुई। मौसम में आए बदलाव से लोगों ने पिछले दो दिन से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत महसूस की। तेज हवा के कारण बागवानों को नुकसान की चिंता सताने लगी। पिछले सप्ताह आई तेज आंधी और बारिश से आम की फसल का काफी नुकसान हो गया था। कृषि वैज्ञानिक संदीप चौधरी का कहना है कि बरसात फसलों के अच्छी साबित होगी। हालांकि अधिक बरसात होने से सब्जी की खेती पर प्रभाव पड़ सकता है। बरसात से साथ तेज हवा चलने पर आम की फसल को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें