फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर खत्म हुई विद्युत कर्मियों की हड़ताल

Sun, 25 Jun 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विद्युत कार्यों का बहिष्कार कर हड़ताल पर बैठे विद्युतकर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धनौरा टीकरी गांव में कनेक्शन जोड़ने गए अवर अभियंता पर हमले के विरोध में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित 132 केवीए बिजलीघर पर चल रही निगम के कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को एक बार फिर डीएम और विद्युत निगम के अफसरों के आश्वासन पर समाप्त हो गई। कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन को ईद तक आरोपियों की गिरफ्तारी का समय दिया है। गिरफ्तारी न होने पर  सप्लाई ठप कर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और उत्तर प्रदेश जूनियर इंजीनियर संगठन के जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह का कहना था कि पुलिस प्रशासन की ढीली कार्यशैली के चलते आए दिन निगम के कर्मचारियों पर दबंगों बेखौफ हमले कर रहे हैं और सरकारी कार्यों में बाधा डाली जा रही है।

इसे अब सहन नहीं किया जाएगा। जेई पवन कुमार कहना है कि पिछले कई दिन से निगम के कर्मचारी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। अब जल्द ही जनपद की सप्लाई ठप कर दी जाएगी।
विज्ञापन


इसकी सूचना पर डीएम भिवानी सिंह और एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर अधिशासी अभियंता एसपी टांक एवं अजय कुमार हड़ताल स्थल पर बैठे कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उन्हें समझाकर हड़ताल से उठाया। 

जेई पवन कुमार, विकास कुमार, राजेश, प्रदीप, रविन्द्र, नरेन्द्र, कन्हैया, केके त्यागी, अश्वनी, संत कुमार, गुलशन, सुनील, मनोज, विनोद, संदीप, पवन कुमार, प्रमोद मलिक, उमेश, आलोक, संजीव, कवरपाल, राजेन्द्र सिंह, एसडीओ अनिल, अंकुर, सुनील, ग्यासुदीन, धर्मपाल, खलील, आरिफ, संजीव तोमर, सुखदेव पवंार, सतेन्द्र पंवार, सोमपाल, इमरान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें