फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक दिनभर लाइसेंस के लिए कार्यालय के बाहर डटे रहे, मायूस होकर लौटना पड़ा

Wed, 28 Sep 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को दूसरे दिन भी आवेदकों के लाइसेंस नहीं बने। सर्वर खराब होने से युवकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लर्निंग और लाइट लाइसेंस बनवाने के लिए सैकड़ों लोग कार्यालय पहुंचे, लेकिन कार्य न होने से मायूस होकर घर लौटे। 
विज्ञापन

दो दिन से एआरटीओ कार्यालय में आवेदकों के लाइसेंस नहीं बन रहे है। सोमवार  को फिंगर  स्कैनिंग मशीन खराब होने का हवाला देकर कार्य बंद कर दिया, मंगलवार को कर्मचारियों ने सर्वर ठप होना बताया। युवक दिनभर लाइसेंस के लिए कार्यालय के बाहर डटे रहे, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से मायूस होकर अपने घरों को लौटना पड़ा।

दूर दराज के गांवों से आए युवाओं ने बताया सोमवार घंटों की कार्यालय में खड़े रहे थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। मंगलवार को लाइसेंस बनवाने के लिए आए तो कर्मचारियों ने सर्वर खराब होना बता दिया। दो दिन से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ युवकों ने विरोध कर हंगामा किया।  विभागीय कर्मचारियों पर आरोप लगाया। एआरटीओ से व्यवस्था में सुधार करने की मांग की गई।
विज्ञापन


 इस संबंध में एआरटीओ सुहैल अहमद ने कहा सर्वर खराब होने से व्यवस्था डगमगा गई है। लखनऊ से इसको सही कराया जा रहा है। बुधवार को व्यवस्था में सुधार हो जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें