फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चेयरमैन व कर्मचारी पर पथराव, एक घायल

विज्ञापन
छपरौली ​में  पैमाइश के बाद हरिजन चौपाल की चहारदीवारी कराते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली। कस्बे की पट्टी धंधान में हरिजन चौपाल की जमीन की पैमाइश कराने के बाद चहारदीवारी करा रहे चेयरमैन व कर्मियों पर शुक्रवार शाम को कुछ लोगों ने छत पर चढ़कर पथराव कर दिया। एक ईंट कर्मचारी अमित खोखर को लगने से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। सभासद रामकुमार ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
कस्बे के सिकंदर, बिजेंद्र, कमला, शीला आदि ने डीएम से शिकायत कर बताया कि कुछ लोग हरिजन चौपाल की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। यदि कोई विरोध करता था तो उनके साथ मारपीट की जाती है।
विज्ञापन

डीएम अस्मिता लाल के आदेश पर जमीन की पैमाइश की गई और शुक्रवार को चौपाल की चहारदीवारी कराने का कार्य शुरू किया गया। वहां जब मजदूर कार्य कर रहे थे तो कुछ लोग छत पर पहुंचे और पथराव शुरू कर दिया। लोगाें ने मजदूर विकास, सिकंदर, ओमकार, चेयरमैन धर्मेंद्र खोखर, नगर पंचायत कर्मचारी अमित खोखर, सभासद रामकुमार पर पथराव किया।
पथराव के होते वहां भगदड़ मच गई और मजदूर भी भाग गए। एक ईंट कर्मचारी अमित खोखर की कमर में लगने से वह घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद छपरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो पथराव करने वाले पुलिस को देखकर वहां से भाग गए।
पुलिस की सुरक्षा में मजदूरों को बुलाकर फिर से चहारदीवारी का कार्य शुरू कराया गया। चेयरमैन ने बताया कि सरकारी अभिलेखों में यह जमीन हरिजन चौपाल के नाम दर्ज है और काफी समय से विवाद चल रहा था। अब विवाद खत्म करने के लिए चहारदीवारी कराई जा रही थी, लेकिन कुछ लोगों ने पथराव कर माहौल खराब करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सभासद रामकुमार ने पथराव करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जांच अधिकारी आशीष के अनुसार तहरीर मिल गई और जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

छपरौली में  पैमाइश के बाद हरिजन चौपाल की चहारदीवारी कराते पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें