फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़का गांव में बीड़ी पीने से रोकने पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़का गांव में बीड़ी पीने से रोकने पर दो पक्षों में शनिवार को संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव भी किया। गांव में भगदड़ मच गई। इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराकर चार लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

बड़का गांव में बीड़ी पीने को लेकर दो पक्ष आपस में उलझ गए। एक पक्ष के लोगों का आरोप था कि बीड़ी के धुएं से उनके बच्चों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। दूसरा पक्ष बीड़ी पीने की जिद पर अड़ा रहा। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इससे गांव में भगदड़ मच गई। संघर्ष में एक पक्ष से अंसार पुत्र यासीन, काला पुत्र यासीन, कासिम पुत्र राकिब व ताहिर पुत्र राकिब घायल हो गए। दूसरे पक्ष से वसीम पुत्र इदरीश व फयुद्दीन पुत्र मोमुद्दीन घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। सीओ आलोक कुमार ने बताया कि जांचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें