फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के मकान पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के परिजनों को भी किया घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव रटौल में पड़ोसी दो युवकों ने हैंडपंप पर पानी लेेने गई युवती से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के मकान पर पथराव करके लाठी-डंडे से हमला बोलकर उसके परिजनों को घायल कर दिया। साथ ही उन्हें गांव से पलायन करने की धमकी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव रटौल निवासी एक व्यक्ति की 19 वर्षीय पुत्री मंगलवार शाम मकान के समीप स्थित सरकारी हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी दो युवक वहां पहुंचे और उससे छेड़छाड़ कर दी। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके मकान पर पथराव करके परिजनों को लाठी-डंडे से हमला बोलकर घायल कर दिया। साथ ही हमलावरों ने उन्हें गांव छोड़कर चले जाने की भी धमकी दी। इससे पीड़ित परिवार में दहशत है। युवती के पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें