फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल नहर पुलिया से एसटीएफ ने दबोचा 25 हजार का इनामी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के अलीनगर गांव का रहने वाला
विज्ञापन

- आरोपी पर लूट, रेप समेत अन्य धाराओं में दस मुकदमे दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
खेकड़ा (बागपत)। एसटीएफ मेरठ ने रटौल नहर पुलिया से 25 हजार रुपये के इनामी शामली के अलीनगर निवासी आशीष को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर दस मुकदमे दर्ज है। मासूस बच्ची से रेप के मामले में भी वह जेल जा चुका है।
विज्ञापन

एसटीएफ की मेरठ इकाई के सीओ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को रटौल नहर पुलिया से घिटोरा जाने वाले रास्ते पर आशीष के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर आशीष को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपी शामली जिले का रहने वाला है। साल 2013 में उसने दिल्ली में कार लूटी थी। साल 2018 में खेकड़ा क्षेत्र के ईंट भट्टे पर काम करने वाली दस साल की बच्ची से भी दुष्कर्म किया था। वह थाना खेकड़ा से 25 हजार रुपये का इनामी है और गैंगस्टर एक्ट में पुलिस को उसकी तलाश थी। खेकड़ा और झिंझाना थाने में अभियुक्त पर 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें