फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-गांव लगाई जाएगी चौधरी अजित सिंह की प्रतिमाएं -धीरज उज्जवल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा रालोद की बढ़ती ताकत को देखकर भाजपा बौखला गई है। उन्होंने कहा गांव-गांव में स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की प्रतिमाएं लगाई जाएगी।
विज्ञापन

वे रविवार को मवी कलां गांव में रालोद व किसानों की आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रालोद में ही हर वर्ग का हित है। रालोद सुप्रीमो स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह ने हर वर्ग के हकों के लिए संघर्ष किया है। अब गांव-गांव स्वर्गीय चौधरी अजित सिंह की प्रतिमाएं लगाई जाएगी।
उन्होंने कहा रालोद की बढ़ती ताकत को देख भाजपा नेता सदमे में हैं, इसलिए रालोद कार्यकर्ता को परेशान करने पर तुली है, इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। इसमें राजू तोमर सिरसली सहित रालोद कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें