फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की अनदेखी कर रही प्रदेश सरकार : अन्नु मलिक

Tue, 18 Mar 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
अमीनगर सराय में बैठक लेते किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नु मलिक। संवाद
विज्ञापन
अमीनगर सराय। कस्बे में सोमवार को युवा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के आवास पर किसान मजदूर संगठन बैठक हुई। राष्ट्रीय अन्नु मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है, जिससे किसान परेशान है। उन्होंने मंगलवार को मेरठ में होने वाली पंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को मेरठ में सहारनपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद मंडल की पंचायत होगी। वहां किसानों की समस्याओं को उठाया जाएगा। इसमें गन्ना मूल्य निर्धारित करने, बकाया गन्ना भुगतान, बिजली सस्ती करने, नलकूपों पर स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, राशन, किसानों को टोल फ्री करने सहित अन्य समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
कहा कि खाद, यूरिया, बीज के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, लेकिन किसानों को उचित दाम तक नहीं दिए जा रहे हैं। बिजली का भी निजीकरण किया जा रहा है, जो सहन नहीं होगा।
विज्ञापन

इस दौरान नगराध्यक्ष श्रीधर शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, नगर महासचिव मुकेश सभासद, सलीम प्रधान, महेश सभासद, रोहित शर्मा सभासद, नदीम बरसिया, सूरज, विपिन शर्मा, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें