फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एक दिन में हाईस्कूल की 50 इंटर की 45 काॅपियां जांचेंगे

Tue, 18 Mar 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मूल्यांकन केंद्रों ज्यादा कॉपियां जांचकर परीक्षक अपना कार्य जल्दी खत्म नहीं कर सकेंगे। प्रतिदिन जांच करने के लिए कॉपियों की संख्या निर्धारित कर दी गई हैं, ताकि जल्दबाजी में मूल्यांकन का कार्य गलत न हो सके। हाईस्कूल की 50 व इंटरमीडिएट की 45 कॉपियाें की जांच ही एक दिन में की जा सकती है।
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 13 मार्च को समाप्त होने के बाद मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी गईं। इस बार जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें इंटरमीडिएट के लिए बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज व हाईस्कूल के लिए खेकड़ा के गांधी इंटर कॉलेज को केंद्र निर्धारित किया गया है। 18 मार्च तक मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाई जाएंगी और 19 मार्च से मूल्यांकन शुरू किया जाएगा।
पिछले साल तक बोर्ड परीक्षा की कॉपियों को जांचने में परीक्षक अपनी मर्जी से कार्य करते थे। वह किसी दिन ज्यादा कॉपी जांचते थे तो किसी दिन कम जांचते थे। ऐसे में मूल्यांकन गलत होने की आशंका रहती थी।
विज्ञापन

इस बार नियमों में बदलाव किया गया है और जांच करने के लिए परीक्षकों की कॉपियां भी निर्धारित कर दी हैं। डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आदेश के अनुसार ही एक दिन में हाईस्कूल की 50 व इंटरमीडिएट की 45 कॉपियों की जांच कराई जाएगी। उनके अनुसार मंगलवार तक सभी कॉपियों को केंद्र पर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें