फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आज से विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त 20 बसों का किया जाएगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
- छह दिनों तक बसों का जारी रहेगा संचालन, यात्रियों को आवागमन में मिलेगा लाभ
विज्ञापन

- चालकों, परिचालकों की छुट्टी की रद, प्रोत्साहन राशि का किया जाएगा भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। त्योहारी सीजन में डिपो ने आज से विभिन्न रूटों पर अतिरिक्त 20 बसों का संचालन किया जाएगा। इनके अलावा बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। जिससे लोगों को आवागमन में लाभ मिलेगा।
परिवहन अधिकारियों का मानना है कि दिवाली, गोवर्धन, भैयादूज पर बसों में यात्रियों की अधिक भीड़ रहती है। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण बसों की संख्या कम पड़ जाती है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए अधिकारियों ने शनिवार से मेरठ, दिल्ली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, टांडा, मुरादाबाद, बिजनौर, मथुरा समेत अन्य रूटों पर अतिरिक्त 20 बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इनके अलावा छोटे रूटों पर भी बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। इनका संचालन भैयादूज से अगले दिन तक जारी रहेगा। यात्रियों को आवागमन में परेशानी नहीं होगी और समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। छह दिनों तक सभी चालकों व परिचालकों की छुट्टी रद कर दी गई है। छह दिनों तक ड्यूटी करने वाले चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
-त्योहारी सीजन में आज से विभिन्न रूटों पर बसों की संख्या व फेरे बढ़ा दिए जाएंगे। यह सेवा भैयादूज से अगले दिन तक जारी रहेगी। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। - प्रमोद कुमार, बस संचालन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें