फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच मुक्त बना सरौरा गांव

Wed, 10 Aug 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट।  सरौरा गांव के हर घर में शौचालय का निर्माण हो गया है। मंगलवार को ग्राम प्रधान ने 61 शौचालयों का निर्माण कराकर ग्रामीणों को सौंपा। गांव की इस समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। 
विज्ञापन


  दो माह पहले सरौरा गांव में 61 घरों में शौचालय नहीं थे। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अधिकारियों की नींद टूटी। प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में जन चौपाल लगाकर न केवल ग्रामीणों की समस्याएं सुनी बल्कि कुछ का मौके पर निस्तारण भी कराया था। अधिकारियों ने कहा था कि सरौरा के हर घर में शौचालय बनवाया जाएगा। 

एक माह पहले शौचालय बनवाने का कार्य ग्राम प्रधान राजीव कुमार ने शुरू कराया। गांव के 61 घरों में शौचालयों का निर्माण कराया। मंगलवार को सभी घरों में शौचालय बनकर तैयार हो गए और ग्राम प्रधान ने शौचालयों को ग्रामीणों को सौंप दिया।
विज्ञापन


प्रधान ने बताया  एक शौचालय बनाने पर 12 हजार रुपये खर्च हुए हैं। सरौरा गांव में अब कोई भी ग्रामीण खुले में शौच नहीं करेगा। यह बागपत जनपद का पहला गांव है, जिसके हर घर में शौचालय है। इस मौके पर अमन कुमार, राकेश कुमार, विनोद कुमार, संतोष, सरिता देवी, मुकेश, हरपाल, राजपाल, राजीव, राजसिंह, राजकुमार आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें