-कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्री राम में कथा
फोटो - 2
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। राम कथा में श्रीराम ने सभी को बराबर का सम्मान दिया है। उनकी नजर में जाति या धन की दृष्टि से कोई भी इंसान छोटा या बड़ा नहीं है। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार दिया है।
कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में चल रही श्री राम में कथा वाचक पंडित राकेश उपाध्याय ने कहा कि भगवान ने केवट को हृदय से लगाकर समाज को संसार में कोई छोटा बड़ा नहीं है का संदेश दिया है। भगवान श्रीराम ने अपने जीवन में आदर्श और मर्यादा को महत्व दिया है। आदर्श और मार्यादा का पालन करने से ही श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम बनाया है। उन्होंने लोगों से भगवान राम के आदर्शों का पालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।