फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बीमारियों के लिए 11 गांव, दो नगर पंचायत समेत 18 स्थान संवेदनशील

विज्ञापन
विज्ञापन
-संचारी रोग नियंत्रण अभियान में इन क्षेत्रों में रहेगी विशेष निगरानी
विज्ञापन

-अस्पतालों में पहुंचाई गई एंटीलार्वा और फॉगिंग की दवा
फोटो - 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने 11 गांव के अलावा दोघट, रटौल नगर पंचायत और तीनों नगर पालिका के पांच मोहल्लों को बीमारियों के लिए संवेदनशील घोषित किया है। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत संवेदनशील क्षेत्रों पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष निगरानी रहेगी। लोगों को संचारी रोग के प्रति जागरुक करने के लिए अस्पतालों में एंटीलार्वा और फॉगिंग की दवा उपलब्ध कराई गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बिनौली ब्लॉक में दाहा, खेकड़ा ब्लॉक में नगला बहलोलपुर, फखरपुर, बागपत ब्लॉक में बिचपड़ी व खेड़की, पिलाना ब्लॉक में खट्टा प्रहलादपुर और बसौद, छपरौली ब्लॉक में रमाला और किरठल, बड़ौत ब्लॉक में बाजिदपुर और हिलवाड़ी को संवेदनशील घोषित किया गया है। नगरीय क्षेत्र में नगर पंचायत रटौल, दोघट और खेकड़ा नगर पालिका में विजयनगर मोहल्ला, बागपत नगर पालिका में माता कालोनी और मुगलपुरा मोहल्ला, बड़ौत नगर पालिका में शांतिनगर और गुराना रोड को चिह्नित किया गया है। चिह्नित किए गए क्षेत्रों में संचारी रोग अभियान के अंतर्गत विशेष निगरानी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संदेशनशील क्षेत्रों में नियमित एंटीलार्वा का छिड़काव और फोगिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

-
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ कर शपथ दिलाई
बागपत। बागपत सीएचसी पर सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। सीएमओ डॉ़ महावीर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए जागरुक करने की शपथ दिलाई। इस मौक पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने नगर में रैली निकालकर लोगों को पानी एकत्रित न होने देने, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने के लिए जागरुक किया। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ़ विभाष राजपूत के अलावा चिकित्सक और आशा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

-
वर्जन - जिले में 11 गांव, दो नगर पंचायत के अलावा पांच नगरीय क्षेत्र संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत इन क्षेत्रों में विशेष निगरानी की जाएगी। विभाग की ओर से सभी सीएचसी और पीएचसी पर एंटीलार्वा और फोगिंग की दवा उपलब्ध करा दी है। - डॉ़ सावित्री, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें