फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखा गया वसंत, खूब बजी शहनाइयां

विज्ञापन
बागपत होली चौक पर होली पर्व के लिए बसंत रखते गणमान्य लोग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर उल्लास का माहौल रहा। पूजा अर्चना के साथ होलिका स्थलों पर वसंत रखा गया। युवाओं ने जमकर पतंगबाजी की। शादी समारोह की भी धूम रही। बड़ौत और खेकड़ा में जाम की स्थिति बन गई। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बागपत नगर के होली चौक पर शुभ मुहूर्त में पूजन कर वसंत रखा गया है। रामपाल, आकाश चौहान, विक्की चौधरी, उधम सिंह, राजू मौजूद रहे। पतंगबाजी भी की गई। इसे लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल रहा। उधर, शादी के लिए शुभ मुहूत होने से दिन भर शहनाइयां बजती रही। सभी विवाह मंडपों में भीड़ जुटी रही। इस कारण दिल्ली सहारनपुर हाईवे समेत नगर में भी वाहनों से लगने वाले जाम से लोगों को जूझना पड़ा। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भी दिन भर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। खेकड़ा में कोतवाली पुलिस और आरआरएफ ने दिनभर जाम खुलवाने के लिए मशक्कत की। सिंघु बॉर्डर पर किसान आंदोलन चलने के कारण हरियाणा और पंजाब की ओर से आने वाले वाहनों के कारण भी दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। बड़ौत नगर में भी दिनभर जाम रहा। देहात के रास्तों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें