बागपत। वसंत पंचमी के शुभ मुहूर्त पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले के छह ब्लॉक में 159 शादियों के लक्ष्य के सापेक्ष 85 जोड़ों की शादियां कराई गई। अल्पसंख्यक समाज के 29 जोड़े भी शादी के बंधन में बंधे। उल्लास और उत्साह का माहौल रहा। ब्लॉक प्रमुख और बीडीओ ने नवविवाहित जोड़ों की विदाई कराई।
जिला समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले को 159 शादियों का बजट आवंटन हुआ है। पात्रता के आधार पर जिले के बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, पिलाना, छपरौली और बिनौली ब्लॉक में 85 जोड़ों की शादियां कराई गई है। इनमें अनुसूचित जाति के 32, सामान्य वर्ग के दो, अन्य पिछड़ा वर्ग के 22 और अल्पसंख्यक समाज के 29 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। पिलाना ब्लॉक में सबसे ज्यादा 24 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि एक सप्ताह बाद फिर से शादियां कराई जाएगी। कर्मचारियों को पात्र जोड़ों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
किस ब्लॉक में कितनी हुई शादियां
ब्लॉक लक्ष्य शादियां
बागपत 26 19
बड़ौत 26 09
खेकड़ा 26 10
छपरौली 29 11
बिनौली 26 12
पिलाना 26 24
सामान्य वर्ग की सिर्फ दो शादियां
बागपत। सामान्य वर्ग की सिर्फ दो शादियां हुई है। एक शादी बिनौली और दूसरी पिलाना ब्लॉक में हुई। अन्य किसी ब्लॉक में सामान्य वर्ग के लोगों ने विवाह के लिए पंजीकरण नहीं कराया।
यह भी जानिए
- बड़ौत ब्लॉक में अल्पसंख्यक समाज की एक भी शादी नहीं हुई।
- अनुसूचित जाति की सबसे ज्यादा 32, अल्पसंख्यक समाज की 29 शादियां हुई।
- बागपत ब्लॉक में ओबीसी वर्ग की सबसे ज्यादा शादियां हुई।
एक तरफ पड़े फेरे और दूसरी तरफ हुआ निकाह
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल भी पेश की गई। एक तरफ हिंदू रीति रिवाज से फेरे पड़े और दूसरी तरफ मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह कराया गया। एक ही परिसर में शादियां कराई गई।
नवविवाहित जोड़ों के बीच रहा उत्साह
बागपत। बागपत ब्लॉक में प्रमुख सुभाष गुर्जर और बीडीओ स्मृति अवस्थी ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। ब्लॉक परिसर में उमंग और उल्लास का माहौल रहा। कृष्णपाल, नितिन कुमार, कुणाल विश्वकर्मा, रोहित कुमार, यशपाल, शिव कुमार, सतेंद्र कुमार, संदीप कुमार, हरिओम त्यागी, प्रदीप कुमार, देशपाल, जोनी चौधरी, मोनू यादव, गंगाराम, रणपाल मौजूद रहे।
सरकार की ओर से मिला सामान वितरित
बागपत। बीडीओ स्मृति अवस्थी ने बताया कि नियमानुसार जोड़ों को सामान का वितरण भी शादी के समय किया गया। सभी ने योजना में किए जा रहे प्रयास की सराहना की।
किसने क्या कहा
- छपरौली ब्लॉक में पहुंची नवविवाहिता रूखसार ने कहा कि सरकार की योजना सराहनीय है। समानता का भाव दिखाया गया है।
- छपरौली निवासी सोनम ने कहा कि पूरे परिवार को खुशी है। सभी वर्गों को एकभावना में रखकर यह योजना चलाई गई है।
निवाड़ा में विवाह संपन्न कराया गया
बागपत। अखिल भारतीय समाज सेवा ट्रस्ट की ओर से निवाड़ा में विवाह संपन्न कराया गया। अध्यक्ष लोकेंद्र हेवा, अमित तोमर, सुरेंद्र पाल, रेखा देवी, राजवीर, शाहिद बाबा, नकुल शर्मा, गुल्लू, दीपक शर्मा, राजीव कौशिक, जय भगवान, यशवीर, राममेहर, जीत श्सिंह, सूरज मल, भूषण दत्त शर्मा, जाकिर हुसैन मौजूद रहे।
पिलाना ब्लॉक में आयोजित मुख्यमंत्रभ् सामूहिक विवाह समारोह में भाग लेते दुल्हा-दुल्हन- फोटो : BAGHPAT
यादगार:बागपत ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में दुल्हे के साथ सेल्फी लेती दुल्हन- फोटो : BAGHPAT