-चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल स्कूल में खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को सम्मान समारोह हुआ, जहां रालोद के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले विनीत कुमार, हर्ष कुमार, रिया, अर्जुन, सक्षम, धर्मेंद्र, राजेंद्र, शिवानी तोमर और आशू तोमर को सम्मानित किया गया। चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि आज युवाओं को खेलों के माध्यम से सही मार्गदर्शन देना समय की जरूरत है। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास करते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ाते हैं। खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि युवा कच्ची मिट्टी के समान होता है, जिसे जैसी दिशा दी जाए वह उसी दिशा में ढलता है। शिक्षण संस्थानों और समाज को मिलकर युवाओं के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या मोनिका राठी, पीटीआई अनुज तोमर, रेखा शर्मा, राहुल सिंह, प्रणिता पंवार सहित अन्य उपस्थित रहे।