फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पशुओं को चारा डाल रही गर्भवती के ऊपर गिरा बरामदे का लिंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छपरौली। रठौड़ा गांव में शनिवार सुबह पशुओं को चारा डाल रही गर्भवती रुकैया के ऊपर बरामदे का लिंटर टूटकर गिर गया। घायल महिला का सीएचसी में उपचार कराया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया। महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन


रठौंडा गांव निवासी शहजाद ने बताया कि घर के बरामदे की छत में कंक्रीट से बनी चादर डाल रखी है। शनिवार सुबह बरामदे की छत भरभराकर गिर गई। इसमें पशुओं को चारा डाल रही उसकी भाभी रुकैया नीचे दब गई, जो पांच माह की गर्भवती है। महिला के सिर और पैर में चोट लगने से घायल हो गई। रुकैय्या का शोर सुनकर वहां आए परिवार वालों ने मलबा हटाकर घायल का सीएचसी में उपचार कराया। चिकित्सक राजकमल ने बताया कि जिला अस्पताल में महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें