फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने स्वर्ण व कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। देहरादून में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों काे स्कूल पहुंचने पर शनिवार को प्रबंधक व शिक्षकों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

देहरादून के एक निजी स्कूल में 11 से 16 जुलाई को नॉर्थ जोन फर्स्ट सीबीएसई बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई थी। वहां दो छात्रों ने हिस्सा लिया था और पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इसमें गेटवे इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा छवि नैन ने 58 किलो में स्वर्ण व 80 किलो में शिवम ने कांस्य पदक जीता। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने बताया कि छात्रा छवि नैन का प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। वह मथुरा में 21 से 23 जुलाई तक होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। विजेता खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर प्रबंधक कृष्णपाल सिंह व अध्यक्ष सुनील प्रधान ने स्वागत किया। इस दौरान संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभा राज, बाॅक्सिंग कोच यशवीर सिंह व सन्नी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें