फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बॉक्सिंग में खिलाड़ियों ने दो रजत व दो कांस्य पदक जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। देहरादून में बॉक्सिंग प्रतियोगिता में काठा के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने दो रजत व दो कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों को स्कूल पहुंचने पर शुक्रवार को प्रबंधक व शिक्षकों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

देहरादून के सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में 15 जुलाई को नॉर्थ जोन फर्स्ट सीबीएसई बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई थी। वहां काठा के इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। अंडर-14 में कुंज चौहान ने कांस्य, अंडर-17 में सावेज ने रजत, रिहान मलिक ने कांस्य व अंडर-19 में रिहान अल्वी ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
प्रबंधक अजय चौधरी व बॉक्सिंग कोच शिखा चौधरी ने स्कूल पहुंचने पर उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। निदेशक अक्षय चौधरी व प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय ने कहा कि ये खिलाड़ी पहले भी पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें