दाहा। गांगनौली गांव के राममेहर विद्यालय में बृहस्पतिवार को सम्मान समारोह किया गया। वहां लायंस ओलंपियाड के तीन मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य प्रतिभा धामा ने बताया कि दिल्ली में लायंस ओलंपियाड में शगुन राठी, शिवांश राठी व आरव वशिष्ठ ने हिस्सा लिया था। उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। कॉलेज में आने पर मेधावियों को ट्राॅफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और सभी से शिक्षा पर ध्यान देकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस दौरान दीपाली राठी, इमरान, विपुल कुमार, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।