फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शूटिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मथुरा में हुई स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के तीन खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। खिलाड़ियों का बृहस्पतिवार को कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

मथुरा में एक से चार जुलाई तक स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप हुई थी। वहां सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर पदक जीते। इसमें 10 मीटर एयर पिस्टल टीम वर्ग में यश चौहान, रोनित चौहान व निखिल चौधरी ने स्वर्ण व निखिल चौधरी ने रजत पदक जीता। प्राचार्य डॉ. राजलक्ष्मी ने कॉलेज में पहुंचने पर खिलाड़ियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। बताया कि खिलाड़ियों ने पहले भी कई पदक जीते हैं। इस दौरान डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. गौरव कुमार, वरुण चौहान, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. बबली चौहान व डॉ. तरण चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें