बड़ौत। हरिद्वार जाने के लिए कांवड़ियों को परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। शेड्यूल भी जारी कर दिया है। यह ट्रेन 11 जुलाई से शुरू हो जाएगी और 25 जुलाई तक चलेगी।
बड़ौत रेलवे स्टेशन मास्टर अनुज राठी व विपिन शर्मा ने बताया कि रेलवे ने दिल्ली-शामली पैसेंजर ट्रेन ट्रेन नंबर 74023-24 का विस्तार किया है। 11 जुलाई से यह ट्रेन हरिद्वार तक दौड़ेगी। ट्रेन दिल्ली, लोनी, खेकड़ा, बागपत, बड़ौत, कांधला, शामली, थानाभवन, रामपुर मनिहारान, टपरी, रुड़की, ज्वालापुर होते हुए हरिद्वार जाएगी। यह ट्रेन दिल्ली से रात 8 बजे चलकर रात 9:32 बजे बड़ौत में आएगी। हरिद्वार रात 1:55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह ट्रेन हरिद्वार से सुबह 3 बजकर 05 मिनट पर चलेगी और बड़ौत सुबह 7 बजे पहुंचेगी।