शामली। शहर के वीवी पीजी कॉलेज में बुधवार को मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय दो दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के पहले दिन 10 मीटर एयर पिस्टल बालक वर्ग में जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर के छात्र वैभव 564/600 स्कोर के साथ अपने वर्ग में बढ़त बनाए रहे। 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में दून कॉलेज सुंदरपुर ( सहारनपुर) के गुरबचन 608.7 स्कोर, एयर पिस्टल बालिका वर्ग में वीवी पीजी कॉलेज शामली की छात्रा वंशिका तोमर 536/600 स्कोर के साथ अपने वर्ग में बढ़त बनाए हुए हैं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रसन्न चौधरी व डॉ. राजीव कुमार, प्रबंध समिति के सचिव दीपक जैन ने फीता काटकर किया। प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। इस अवसर पर कोच मुकेश चौधरी, डॉ. प्रदीप कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. भूपेंद्र कुमार एवं क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र कुमार, कोच गौरव चौधरी उपस्थित रहे।