फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: फैक्टरी कर्मी का अपहरण कर लूट, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे के औरंगाबाद मोहल्ले में रहने वाले फैक्टरी कर्मी अमित से बुधवार रात बदमाशों ने अपहरण करके तीन हजार रुपये लूट लिए। इसकी सूचना मिलने पर आई पुलिस ने कस्बे में प्रेमपुरी में रहने वाले तीन आरोपियों मोमीन, जावेद व इरफान को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट में प्रयुक्त कार व तीन हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के औरंगाबाद मोहल्ले में रहने वाले अमित डूंडाहेड़ा में एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। वह बुधवार रात को किसी काम से बड़ागांव में गए थे जो वहां से वापस लौट रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने उनको रोक लिया और कार में डालकर जंगल में ले जाकर तीन हजार रुपये लूट लिए। वहां से छूटने के बाद अमित ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की। जांच अधिकारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कस्बे की लाइनपार बस्ती प्रेमपुरी के रहने वाले मोमीन, जावेद और इरफान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में पहले भी लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। बृहस्पतिवार को इनको अदालत में पेश किया गया, जहां से इनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें