फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित आपराधिक मामलों का शीघ्र करें निष्पादन - सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। अपराध नियंत्रण के लिए मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कोतवाली पर क्राइम मीटिंग ली और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए लंबित आपराधिक मामलों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार ने अपराध नियंत्रण के लिए हर थाना क्षेत्र को चार-पांच भागों में बांट कर गश्ती तेज करने के निर्देश दिए। कहा जहां पुलिस की गाड़ी नहीं पहुंच पाती हो, वहां पैदल पुलिस टीम की गश्ती शुरू करें। साथ ही लूटपाट और आपराधिक घटनाओं के लिए पूर्व से चिन्हित स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती करें। अवैध ढंग से ले जाए जा रहे पकड़ी शराब को थाना वार तिथि निर्धारित कर विनिष्टि करें । साथ ही शराब तस्करों व धंधेबाजों के खिलाफ धड़ पकड़ अभियान चलाएं और शराब के साथ पकड़े वाहनों का शीघ्र नीलामी करें।
उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को लंबित आपराधिक मामलों का शीघ्र निष्पादन करने के निर्देश दिए। साथ ही थानों में जांच के लिए लंबित आवेदनों का भी निष्पादन करें। इसमें इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा, एसएसआई धुरेंद्र सिंह, एसआई जाहिद खान, नसीम अहमद, अभिषेक कुमार, ब्रजेश देवल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें