पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा
बड़ौत। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सुनील हत्याकांड में शामिल चौथे आरोपी को मलकपुर गांव से दबोचा। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। इस हत्याकांड मेें मुख्य आरोपी समेत तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
छह दिन पूर्व मलकपुर गांव निवासी सुनील पुत्र हरपाल उम्र 45 वर्ष की ईंटों से कूच कर हत्या कर दी थी। सुनील का शव गांव के बीच में स्थित चौपाल के बराबर में स्थित एक खाली मकान के कमरे में पड़ा मिला था। हत्या के बाद उसका शव खींचकर खाली मकान के कमरे में डाल दिया था। इस हत्याकांड में मृतक के पुत्र सचिन ने धर्मेंद्र पहलवान पुत्र कृष्णपाल को नामजद व अन्य कई अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली पर मामला दर्ज कराया था। इस हत्याकांड में पुलिस अब तक धर्मेंद्र, यशवीर व राजीव निवासी मलकपुर को जेल भेज चुकी है। मंगलवार की तड़के पुलिस ने एक ओर आरोपी प्रवीण उर्फ गोलू पुत्र मंगता निवासी मलकपुर को गिरफ्तार किया। उसे पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।