फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार बनी कहर: नेशनल हाईवे पर बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Wed, 05 Nov 2025 10:10 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव के पास बुलेट बाइक डिवाइडर से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक की पहचान शाहदरा दिल्ली निवासी करण (23) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
दुर्घटना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाली गांव के पास बुधवार को बुलेट बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना तेज था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ वक्त के लिए जाम की स्थिति बन गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 4 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और ट्रैफिक को सुचारु कराया। एक युवक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान करण (23) निवासी शाहदरा, दिल्ली के रूप में की गई है। उसके साथी की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हुई। मृतक करण के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अज्ञात युवक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें