फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दक्षता केंद्र पर दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए विशेष बैच शुरू होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- युवाओं को कराई जाएगी लिखित परीक्षा की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छपरौली के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संचालित दक्षता परीक्षण केंद्र पर दिल्ली पुलिस भर्ती के लिए युवाओं के लिए विशेष बैच शुरू किया जाएगा। वहां लिखित परीक्षा की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन

दक्षता परीक्षण केंद्र पर अनुभवी प्रशिक्षुओं द्वारा युवाओं को यूपी पुलिस, बीएसएफ, सीएसएफ, अग्नीवीर, आईटीबीपी समेत अन्य भर्तियों की तैयारी कराई जाती है। यहां पर फिजिकल के अलावा लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए भी अलग से कक्षा दी जाती है। परीक्षा के पैटर्न के अनुसार युवाओं को तैयारी कराई जाती है। केंद्र पर हाल में करीब एक हजार युवा विभिन्न भर्तियों का प्रशिक्षण ले रहे हैं। जनसंपर्क अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि हाल में दिल्ली पुलिस में सिपाही, हेड कांस्टेबल व चालक पदकों पर भर्ती निकाली है, जिसके आवेदन भरने शुरू हो गए हैं। दिल्ली पुलिस के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क रूप से लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए जल्द विशेष बैच शुरू किया जाएगा। उनका उद्देश्य है कि प्रत्येक भर्ती में केंद्र से अधिक संख्या में युवा सफल होकर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें