फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में आने वालों से मीठा बोलें

Fri, 25 Nov 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएनबी के बाहर लगी भीड़ पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करने के मामले में बृहस्पतिवार को डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय बैंक पहुुंचे। उन्होंने बैंक स्टाफ और पुलिस को लोगों से मधुर व्यवहार करने और लेनदेन में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कस्बे के पीएनबी के बाहर बुधवार सुबह बैंक के अंदर घुसने को लेकर अफरातफरी मच गई थी। इस दौरान पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया था। इसमें दो युवक घायल हो गए थे। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ था। एसपी अजय शंकर राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष रणवीर यादव को लाइन हाजिर और बैंक ड्यूटी में तैनात एसआई राकेश यादव को सस्पेंड कर दिया था।

इसकी शिकायत लगातार अफसरों के पास पहुंच रही थी। इसी को देखते हुए डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय बृहस्पतिवार को बैंक पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बैंक स्टाफ और वहां पर तैनात पुलिसवालों को लोगों से अच्छा व्यवहार करने और लेनदेन में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि ऐसा नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


काउंटर के सामने ही बैठ गईं महिलाएं
खेकड़ा। बैंक ऑफ इंडिया शाखा में आक्रोशित महिलाओं ने चार दिन से लगातार आने के बावजूद धनराशि खाते से न निकलने के विरोध में कैश काउंटर के सामने करीब धरना दिया। सुबह करीब 11 बजे लाइन में लगी महिला अफसाना, गुलिस्तां, बानो, शबाना आदि का जब रुपये निकालने के लिये नंबर आया तो बैंक कर्मियों ने कैश न होने की बात कही,  जिससे महिलाएं आक्रोशित हो उठीं और कैश काउंटर के सामने ही बैठ गई।

करीब डेढ़ घंटा समझाने के बाद वह बैंक के कैश काउंटर के सामने से उठी। उधर, बैंक आफ इंडिया में महिला खुर्शीदा ने कैश काउंटर के सामने लेटकर रुपये न मिलने के कारण करीब डेढ़ घंटे तक विरोध जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें