सपा कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च
बड़ौत। हाथरस गैंगरेप हत्याकांड को लेकर रविवार को सपा कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों से कैंडल मार्च निकाला। साथ ही प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध के लिए सरकार की निंदा की।
सपा नेता अनुज पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोताना रोड, दिल्ली बस स्टैंड, फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, बाजार पुलिस चौकी, खत्री गढ़ी चौराहा, डाकखाना रोड, गुराना रोड, बड़का रोड, बड़ौली रोड व पीएन शर्मा पार्क तक मार्च निकाला। सपा नेता अनुज पंवार ने ने कहा कि अब तो हद हो गई। महिलाओं के प्रति आपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इससे महिलाएं व युवतियां घरों में कैद होने को मजबूर हैं। मार्च निकालने में आशु चौधरी, आकाश, वसीम, नीटू, प्रभाकर, देवांश, अमित, सुभाष आदि शामिल रहे।