फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार व बढ़ती मंहगाई पर फूटा सपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। सपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं के विरोध में बुधवार को तहसील पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन किया। वहीं, राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
सपा नेता अनुज पंवार के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और हंगामा-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन काल में जनता त्रस्त आ चुकी है। प्रदेश में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। आए दिन हो रही आपराधिक वारदातों से आम जनता दहशतजुदा है। किसानों को उनकी फसलों को उचित मुआवजा व बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं दिलाया जा रहा है। शिक्षित युवा सड़कों पर इधर-उधर घूम रहा है। सपा मनमानी बर्दाश्त नहीं करेगी। यहां आशु सिद्दीकी, शौकीन, साबिर, मदन पाल, अख्तर, रहमान, राजू, अमन, सुरेश, सत्यवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
बड़ौत। लौहडड़ा गांव में बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आप पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष अमित लौहड्डा के नेतृत्व में एकत्र होकर बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर प्रदर्शन किया। अमित लौहड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों से दुर्व्यवहार कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार में आमजन की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। यहां अंकित मुरारी, चंद्रपाल, शेखर वीरेंद्र, राजवीर, सोमदत्त, मनीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें