फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा मुलायम यूथ बिग्रेड के पदाधिकारियों ने इस्तीफे सौंपे

Sun, 01 Jan 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत के अर्जुनपुरम मौहल्लें में आक्रोश जताकर अपने त्यागपत्र देते मुलायम यूथ बिग्रेड़ के पदाधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में सीएम अखिलेश यादव को पार्टी से निष्कासित करने के विरोध में मुलायम यूथ बिग्रेड़ के पदाधिकारियों ने अर्जुनपुरम में आक्रोश जताकर अपने त्यागपत्र बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष को भेजे।
विज्ञापन

  मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष सुनील लाकड़ा के नेतृत्व में बिग्रेड के पदाधिकारी अर्जुनपुरम में एकत्र हुए और गलत नीतियों के कारण पार्टी में हो रही उथल-पुथल के चलते उनकी पूरी टीम ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ रहने का निर्णय लिया और यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा को अपने त्याग पत्र भेजे। सुनील लाकड़ा ने कहा हम अखिलेश यादव के सम्मान में कोई द्वेष भाव स्वीकार नहीं करेंगे। त्यागपत्र भेजने वालों में जिलाध्यक्ष सुनील लाकड़ा, मीडिया प्रभारी अंकुर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष विशाल चौहान, नगर अध्यक्ष राशिद खान, छपरौली अध्यक्ष यतीत प्रताप आदि लोगों ने इस्तीफा दिया है। आक्रोश जताने वालों में दिनेश तोमर, मोहित तोमर, रवि तोमर, प्रिंस तोमर, सोनू तोमर, टोनी तोमर, विशू तोमर, प्रमेंद्र कुमार आदि रहे।

युवा जिलाध्यक्ष ने समर्थकों के साथ दिया इस्तीफा
बागपत। सपा के कुनबे में हो रहे घमासान के बाद पार्टी के पदाधिकारियों में मुख्यमंत्री के समर्थन में सूर तेज कर दिए हैं। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. तरूण देव यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने सपा सुप्रीमो से रामगोपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को निष्कासन को रद्द करने की मांग उठाई। इसमें सलीम त्यागी, महेश, अनुज यादव, आकाश यादव, कपिल, प्रशांत उर्फ सोनू मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें