फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता की जूतों से पिटाई

Wed, 23 Mar 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आबकारी विभाग के गाड़ी में बैठकर वाहनों की निगरानी करते प्राइवेट कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में शामली के सपा नेता पवन मालिक की कार में दो बोतल शराब मिलने पर आबकारी टीम द्वारा उनकी जूतों और लाठी से पिटाई करने और 20 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने डीएम के सामने आरोपी इंस्पेक्टर और चार पुलिस वालों की पहचान की। पूरी रात आरोपी कोतवाली में रहे। मामले की गूंज शासन तक पहुंच गई। मंगलवार को सहायक आबकारी आयुक्त ने मेरठ से बागपत पहुंचकर मामले की जांच की। 
विज्ञापन


शामली निवासी सपा नेता पवन मलिक सोमवार को देर शाम हरियाणा से कार से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे निवाड़ा चौकी पर पहुंचे, वहां तैनात आबकारी की टीम ने चेकिंग के नाम पर कार को रुकवा लिया। उनकी कार में दो बोतल शराब थी, जो घर के इस्तेमाल के लिए ले जाई जा रही थी। इसे लेकर आबकारी टीम के इंस्पेक्टर ने लिखा पढ़ी करना शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर सपा नेता की जूतों से पिटाई की गई। इतना ही नहीं उनसे 20 हजार रुपये भी लूट लिए।

इसके बाद उन्हें छोड़ा गया। पीड़ित ने रात में ही डीएम आवास में पहुंचकर घटना की शिकायत की।डीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर आबकारी की पूरी टीम को रात में ही अपने आवास पर बुलाया। वहां पर आरोपी इंस्पेक्टर और कांस्टेबलों की पहचान कराई। इसके बाद पुलिस अफसरों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पीड़ित के पहचान करने के बाद में सभी आरोपियों को कोतवाली भेज दिया गया। आरोपी पूरी रात कोतवाली में रहे। सूत्रों के अनुसार मंगलवार की सुबह ही सहायक आबकारी आयुक्त धर्मेंद्र सिंह नारायण ने मेरठ से बागपत पहुंचकर पूरे मामले की जांच  की। 
विज्ञापन


डीएम अजयदीप सिंह का कहना है कि आबकारी टीम ने कार में दो बोतल शराब मिलने पर कार सवार के साथ ज्यादती की है। इस मामले में कार्रवाई कराई जा रही है। किसी भी आम आदमी के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन को कार्रवाई के लिए संस्तुति कर दी गई है। सहायक आबकारी आयुक्त धर्मेंद्र सिंह नारायण का कहना है कि मामले की जांच  कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।    

कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह यादव का कहना है  पवन मलिक ने आबकारी इंस्पेक्टर और कांस्टेबलों पर मारपीट करने और 20 हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया। पहचान कराने के लिए आरोपी सदस्यों को कोतवाली में बुलाया था। उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें