फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता को लूटने को सरकार बनाती हैं सपा, बसपा, कांग्रेस : स्वतंत्र देव

विज्ञापन
बागपत के वंदना चौक पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक् - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पउप्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का रमाला में किया गया जोरदार स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल मंगलवार को रमाला पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि ये पार्टियां जनता को लूटने के लिए सरकार बनाती हैं और वंशवाद-परिवारवाद को बढ़ावा देती हैं।
छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा गरीबों की सेवा के लिए सरकार बनाती है। मोदी-योगी की तुलना तपस्वी और त्यागियों से की। कहा कि ये गरीबों की सेवा करते हैं। दोनों विकास पुरुष हैं। भ्रष्टाचार पर इन दोनों ने कड़ा वार किया है। विकास के ही कारण आज पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। अयोध्या और दुबई में राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 40 लाख प्रधानमंत्री आवास बन चुके हैं। शौचालय, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस, आयुष्मान कार्ड प्रत्येक परिवार को देने का अभियान चल रहा है। आने वाले वर्षों में पूरा प्रदेश विकास की ओर गतिशील होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों से भारत माता के जोरदार नारे लगवाए। कहा नारा इतनी तेज लगाइए कि बंगाल की विजय का शंखनाद इस क्षेत्र से हो जाएं। उन्होंने विधायक के आवास पर पौधरोपण भी किया। इस मौके पर अवनीश ठेकेदार, राजकुमार प्रधान, संजीव लूंब, बाबूराम, सुभाष, रमेश, आशीष आदि मौजूद रहे।
अमर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
बड़ौत। शहीद पीएन शर्मा पार्क पर भाजपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि आज का दिन हमारे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और राजगुरु जैसे अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुला नहीं सकता। जब तक यह सृष्टि रहेगी, इन वीर बलिदानियों को याद किया जाता रहेगा। इस मौके पर नगर पालिका परिषद चेयरमैन अमित राणा उर्फ दुष्यंत तोमर, बड़ौत विधायक केपी मलिक, जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, अमित जैन, बिजेंद्र शर्मा, जसवीर, रविंद्र राठी एडवोकेट, सचिन शर्मा, अमित त्यागी, अनिल महादेव, अभिषेक शर्मा, योगेश कुमार, आशीष त्यागी, डॉ पवन शर्मा, प्रभात तोमर आदि शामिल रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने श्रीपाल आर्य के निधन पर जताया शोक
फोटो संख्या 21
बड़ौत। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव, क्षेत्र अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंत त्यागी ने मंगलवार को बड़ौत पहुंचे और उजाला वाराणसी के संपादक वीरेंद्र आर्य के पिता श्रीपाल आर्य (86) के निधन पर शोक जताते हुए परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन

पौत्र सत्यव्रत आर्य ने बताया कि श्रीपाल आर्य का तीन मार्च को निधन हो गया था। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, पूर्व विधायक साहब सिंह, धूम सिंह आदि शामिल रहे। बता दें कि श्रीपाल आर्य 12 नवंबर 1966 11 जनवरी 1967 को गोरक्षा आंदोलन में रोहतक जेल में रहे थे। आजीवन सामाजिक कुरीतियों से जंग लड़ते रहे। उन्होंने वैदिक गीतांजलि समेत भजनाें की एक दर्जन पुस्तक लिखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें