फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी, एडीएम व एएसपी ने लगवाया टीका

विज्ञापन
सीएचसी बागपत पर टीकाकरण कराते एसपी अभिषेक सिंह - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार को सात केन्द्रों पर अग्रिम पंक्ति के 737 कर्मियों का किया गया टीकाकरण
विज्ञापन

- डीएम ने किया बागपत और बड़ौत सीएचसी का निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बृहस्पतिवार को सात केन्द्रों पर दस सत्र लगाकर अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई 1182 की सूची में से 737 ने केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराया। सीएचसी पर एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार व एएसपी मनीष मिश्रा ने कोरोना का टीका लगवाया। डीएम राजकमल यादव ने बागपत और बड़ौत सीएचसी पर टीकाकरण का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
बृहस्पतिवार को होने वाले टीकाकरण के लिए सभी केंद्रों पर अग्रिम पंक्ति के 1182 कर्मियों की सूची जारी कर मेसेज भेजे गए थे। इनमें से 737 टीकाकरण के लिए केंद्रों पर पहुंचे, जबकि 445 अनुपस्थित रहे। बागपत सीएचसी पर एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह व एएसपी मनीष मिश्रा ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। डीएम राजकमल यादव ने बागपत व बड़ौत सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीकाकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। सीएचसी बागपत पर सीएमओ डॉ आरके टंडन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ टीकाकरण
केंद्र सत्र लाभार्थी टीकाकरण
जिला संयुक्त अस्पताल दो 240 113
सीएचसी बागपत दो 240 156
सीएचसी बड़ौत दो 240 172
मेडिसिटी बड़ौत एक 120 47
आस्था बड़ौत एक 120 89
सीएचसी छपरौली एक 96 67
सीएचसी पिलाना एक 126 93
कुल दस 1182 737
--------------
आज चार केंद्रों पर होगा टीकाकरण
बागपत। जिले में शुक्रवार को चार केंद्रों पर आठ सत्र लगाकर अग्रिम पंक्ति के 849 कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
आज इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
केंद्र सत्र लाभार्थी
जिला संयुक्त अस्पताल दो 231
सीएचसी बागपत दो 236
सीएचसी बड़ौत दो 206
सीएचसी बिनौली दो 176
कुल आठ 849
एक संक्रमित मिला, दो हुए एक्टिव केस
बागपत। सीएमओ आरके टंडन ने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को 1505 लोगों की जांच कराई गई। एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2330 हो गई है। दो केस एक्टिव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें