फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को दी ड्राइविंग लाइसेंस की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। उपसंभागीय विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को कैंप लगाकर दिव्यांगों को दी जाने वाली सुविधाओं का प्रचार किया गया। डाइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य कार्ड आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कैंप में उपसंभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत ने दिव्यांगों को उनके लिए अनुकूलित वाहनों के पंजीकरण व ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में जानकारी दी। बताया कि दिव्यांगजनों को रजिस्ट्रेशन और टैक्स में छूट प्रदान की जाती है। संभागीय परिवहन निरीक्षक विनय कुमार सिंह ने यातायात नियमों, दिव्यांगजन अधिकारी स्वीटी कुमारी से आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्ड बनाने के बारे में जानकारी दी। बड़ौत डिपो प्रभारी नरेंद्र सिंह मान ने दिव्यांगों को रोडवेज बसों में किराए संबंधी जानकारी दी। कैंप में 63 दिव्यांगों ने भाग लिया। इससे पूर्व सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत कलक्ट्रेट से सड़क सुरक्षा वैन को डीएम राजकमल यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एआरटीओ ने बताया कि वैन 20 फरवरी तक अलग-अलग स्थानों पर सड़क सुरक्षा के नियमों का प्रचार कर लोगों को जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें