-बसों की कमी के चलते यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानी, नहीं हो रही सुनवाई
फोटो संख्या 7
बड़ौत। जनपद से सोनीपत की दूरी भले ही मात्र 25 किलोमीटर दूर हो, लेकिन यहां पर परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम है। ऐसे में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ौत डिपो की बसों का संचालन सोनीपत के लिए नहीं होता, जिससे यात्री घंटों स्टैंड पर खड़े रहते हैं।
बड़ौत से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री सोनीपत, बाहलगढ़, मुरथल आदि को जाते हैं, लेकिन यहां से बड़ौत डिपो की बसों का संचालन न होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश यात्री हरियाणा रोडवेज बसों के इंतजार में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर धूप में खड़े रहते हैं। यहां पर कोई स्थायी बस स्टैंड भी नहीं है। ऐसे मेें घंटों इंतजार के बाद जब हरियाणा रोडवेज बस पहुंचती है तो चंद मिनटों में भर जाती है। इसके बाद यात्रियों को मजबूरन डग्गामार वाहनों में ही सफर करना पड़ता है।
ये बोले यात्री-
बड़ौत डिपो से बसों का संचालन सोनीपत के लिए न होने की वजह से यात्रियों को डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है।-दीपा
हरियाणा डिपो की बसें ही जनपद में सवारियां उठाने के लिए आती हैं। इसके अलावा कोई अन्य व्यवस्था परिवहन विभाग ने नहीं की है। इससे यात्री परेशान रहते हैं।-मोंटू
वर्जन
पहले बड़ौत डिपो की बस चलती थीं, लेकिन अब हरियाणा सरकार से अनुमति प्राप्त नहीं हो रही है। सोनीपत के लिए बड़ौत डिपो की बसों के संचालन की कोशिश की जा रही है।- रामदास सोनकर एआरएम बड़ौत।