उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में बिनौली थाना क्षेत्र के नंगला बहाड़ी गांव में एक व्यक्ति ने अपने बेटे की हत्या कर दी। बताया गया कि शराब पीकर घर पहुंचे युवक की पिता के साथ कहासुनी हो गई। झगड़ा बढ़ने पर पिता ने पुत्र पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आरोपी पिता को हिरासत में लिया है।
मोहित (24) पुत्र मोहनपाल बृहस्पतिवार दोपहर शराब पीकर अपने घर पहुंचा, जहां पर उसकी परिवार के लोगों के साथ कहासुनी हो गई। शराब पीने को लेकर पिता-पुत्र में मारपीट हुई। गुस्से में पिता ने लोहे की रॉड से पुत्र के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे मोहित की मौत गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन: शराब पीने को लेकर विवाद, युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
सीओ बागपत ओमपाल सिंह ने भी गांव पहुचंकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी पिता मोहनपाल को हिरासत में लेकर थाने आ गई। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, मृतक के बड़े भाई श्लेष, मां राकेश का रो- रोकर बुरा हाल है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/