फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल, अशरफाबाद थल और औसिक्का ग्रीन एरिया घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोरोना संक्रमण के कारण हॉट स्पॉट घोषित किए गए जिले के तीन गांव को राहत मिल गई है। डीएम शकुंतला गौतम ने बताया कि रटौल, अशरफाबाद थल और औसिक्का गांव को ग्रीन एरिया घाषित कर दिया गया है। औसिक्का और अशरफाबाद में चार-चार और रटौल गांव में पांच कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद इन गांव को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था। पिछले 21 दिन में इन गांव में एक भी कोरोना संक्रमण का केस नहीं मिला है। जिस कारण स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर इन गांवों को ग्रीन एरिया घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन

51 हजार की सहायता प्रदान की
बागपत। बागपत ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुर्जर ने कोरोना योद्धाओं की मद्द के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह द्वारा गठित किसान ट्रस्ट में 51 हजार की सहायता राशि प्रदान की है। यह धनराशि उन्होंने रालोद जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना को प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें