फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पाबला के पूर्व प्रधान का बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सपा नेता के भाई प्रॉपर्टी डीलर यूसुफ हत्याकांड के गवाह अक्षय और सिपाही हरिओम को स्काॅर्पियो से कुचलने का प्रयास में पुलिस ने कार्रवाई कर दी। इसमें वंश की तहरीर पर पुलिस ने पाबला के पूर्व प्रधान सतीश कुमार के बेटे गौरव समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

नौरोजपुर गुर्जर गांव निवासी वंश ने बताया कि 28 फरवरी 2024 को प्रॉपर्टी डीलर यूसुफ की खुब्बीपुर निवाड़ा गांव स्थित कार्यालय में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसमें पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसका भाई अक्षय पहलवान गवाह है। शनिवार शाम अक्षय किसी काम से बागपत आया था और सिपाही हरिओम के साथ वापस लौट रहा था। नेशनल हाईवे पर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के सामने स्काॅर्पियो गाड़ी से बाइक में टक्कर मारकर दोनों को सड़क पर गिरा दिया और फिर दोबारा गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया।
जांच अधिकारी सत्यम जंघाला ने बताया कि पूर्व प्रधान के बेटे गौरव निवासी, संजू निवासी नौरोजपुर गुर्जर, साहिल निवासी बली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें