फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने ही की थी बुजुर्ग सतपाल की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, ईंट बरामद की
विज्ञापन

नाबालिग पुत्र की जमानत के लिए मांग रहा था 30 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। चांदीनगर थाना पुलिस ने ढिकौली गांव निवासी बुजुर्ग सतपाल हत्याकांड का मंगलवार को खुलासा कर दिया। एसओ के मुताबिक सतपाल की हत्या उसके बेटे प्रमोद ने ही की थी। हत्या के एक मामले में जेल गए नाबालिग पोते की जमानत के लिए सतपाल ने 30 हजार रुपये देने से इंकार कर दिया था। इसी वजह से उसने हत्या की। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

ढिकौली गांव में आठ सितंबर की रात सतपाल सिंह (80) पुत्र बिशंबर सिंह की घर में सोते हुए हत्या कर दी गई थी है। पुत्र प्रमोद ने मुकदमा दर्ज कराया था। एसओ के मुताबिक जांच पड़ताल की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। सतपाल के पुत्र प्रमोद ने ही उसकी हत्या की थी। पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। प्रमोद ने बताया कि उसके नाबालिग पुत्र ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 25 अगस्त को पांची चौराहे के पास मनोरोगी युवक सुशील की अप्राकृतिक कृत्य के बाद हत्या कर दी थी। पुलिस ने उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नाबालिग पुत्र की जमानत के लिए उसने पिता सतपाल से 30 हजार रुपये मांगे थे। मगर, सतपाल ने रुपये देने से मना कर दिया था। इसी से नाराज होकर उसने सोते हुए पिता के सिर व चेहरे पर चादर रखकर ईंट से कुचल कर हत्या कर दी थी। एसओ के मुताबिक प्रमोद की निशानदेही पर हत्या में प्रयुर्क्त इंट व चादर बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें