फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने के लिए रुपए ने देने पर पुत्र ने मां को मारपीट कर किया घायल, पीडिता ने डीएम एसपी से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां को किया घायल
विज्ञापन

पीडिता ने डीएम एसपी से की शिकायत
खेकड़ा। क्षेत्र के गांव बसी में एक वृद्ध महिला को उसके बेटे ने शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने तहरीर देकर डीएम, एसपी से बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर डीएम शकुंतला गौतम और एसपी अभिषेक सिंह खेकड़ा कोतवाली में नगर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए पहुंचे। इस दौरान समाधान दिवस में गांव बसी निवासी घायल वृद्ध महिला वहां पहुंची। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर मे आरोप लगाया कि उसका बेटा नशे का आदी है। शराब के लिए वह घर का सामान भी बेच चुका है। शनिवार की सुबह उसने शराब के लिए रुपए देने का उस पर दबाव बनाया। वृद्धा ने रूपए न होने की बात कही। इसके बाद वह आक्रोशित हो उठा और उसने लाठी डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने डीएम, एसपी से पुत्र के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग की है। पुलिस ने वृद्धा का इलाज कराया। डीएम और एसपी ने कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह को आरोपी के खिलाफ कार्यवाई करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें