फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: किसी ने समर्थकों संग बिताया वक्त तो कोई मंदिर में पूजा करने पहुंचा

Sun, 28 Apr 2024 04:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पिछले एक महीने से लोकसभा चुनाव की भागदौड़ में जुटे प्रत्याशियों ने मतदान के बाद राहत की सांस ली। मतदान के अगले दिन किसी ने समर्थकों के साथ बैठकर चुनावी चर्चा की तो कोई पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचा और किसी ने परिवार के साथ समय बिताया। लोकसभा चुनाव में राजनीतिक दलों के प्रत्याशी मतगणना के दिन जीत हार का गणित भी जोड़ने में जुटे रहे।
विज्ञापन

गांवों में समर्थकों के बीच पहुंचे डाॅ. राजकुमार सांगवान
मतदान के बाद रालोद प्रत्याशी डाॅ. राजकुमार सांगवान शनिवार को समर्थकों के बीच रही रहे। जो पहले बड़ौत क्षेत्र के कई गांवों में समर्थकों के साथ बैठकर चुनावी चर्चा करते नजर आए। इसके बाद मोदीनगर और सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में भी पहुंचे।
बसपा प्रत्याशी ने मंदिर में की पूजा अर्चना
बसपा प्रत्याशी प्रवीण बंसल पिछले एक महीने से कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर चुनाव में जुटे हुए थे। शुक्रवार को मतदान होने के बाद बसपा प्रत्याशी प्रवीण बंसल ने मंदिर में पहुंचकर दर्शन कर पूजा अर्चना की। इसके बाद समर्थकों के साथ चुनाव में हुए मतदान पर चर्चा की।
विज्ञापन

समर्थकों से मिलकर परिवार के बीच पहुंचे अमरपाल शर्मा
सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा ने शनिवार की सुबह समर्थकों से मिले, जहां उन्होंने चुनाव में वोटों का गणित जोड़ा। चुनाव में वोटों का आंकड़ा जोड़ने के बाद अमरपाल शर्मा गाजियाबाद में अपने परिवार के पास पहुंचे। इसके बाद पूरा दिन परिवार के साथ ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें