बागपत। यमुना नदी में नहाते समय डूबने वाले आठवीं कक्षा के छात्र का शव शनिवार को काठा गांव में यमुना नदी में मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
शहर की माता कॉलोनी में रहने वाले रमेश का बेटा विपिन (12) शुक्रवार दोपहर तीन बजे अपने साथी दानिश, चांद और साकिब के साथ यमुना नदी में नहाते समय डूब गया था। गोताखोरों ने साकिब, दानिश और चांद को बचा लिया था, जबकि विपिन यमुना नदी में समा गया। इसके बाद शनिवार को गोताखोरों ने काठा गांव में यमुना नदी से विपिन का शव बरामद किया।