फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: स्मारक स्तंभ से स्वतंत्रता सेनानी का नाम हटाए जाने की डीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। बसी गांव के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी काबुल सिंह का नाम कस्बे के खंड विकास कार्यालय परिसर में लगे स्मारक स्तंभ से हटा दिया गया। पता लगने पर परिजनों ने डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

बसी गांव के रहने वाले काबुल सिंह के बेटे इंद्रपाल सिंह ने डीएम कार्यालय में शिकायत करते हुए बताया कि उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे। कस्बे के खंड विकास कार्यालय परिसर में स्मारक स्तंभ पर क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखे गए थे। स्मारक स्तंभ पर काबुल सिंह का नाम भी अंकित था। उन्हें सरकार ने ताम्र पत्र भी दिया था। खंड विकास कार्यालय परिसर में लगे स्मारक स्तंभ से उनके पिता का नाम गायब है। स्मारक स्तंभ से षड्यंत्र के तहत उनके पिता का नाम हटाया गया है। ऐसा करना स्वतंत्रता सेनानी का अपमान है। उन्होंने डीएम से स्मारक स्तंभ पर अपने पिता का नाम दोबारा अंकित कराकर सभी स्वतंत्रता सेनानियों का ब्योरा ऑनलाइन कराने की मांग की। एसडीएम निकेत वर्मा ने बताया कि जांच कराकर स्वतंत्रता सेनानी का नाम दोबारा लिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें