बागपत के बड़ाौत में दिल्ली बस स्टैंड पर स्थित एक मुस्लिम होटल में एसओजी के सिपाही और उसके साथियों ने खाने के बाद कारीगर के साथ मारपीट कर रिवाल्वर तान दी। दुकानदारों ने एकत्र होकर उन्हें घेर कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान सिपाही के साथी भाग निकले। जबकि सिपाही को पुलिस कोतवाली ले गई। समझौते के बाद संबंधित सिपाही को पुलिस ने छोड़ दिया।
शुक्रवार की रात में दिल्ली बस स्टैंड पर स्थित एक मुस्लिम होटल में अपने आप को गाजियाबाद में एसओजी का सिपाही बताने वाला युवक अपने तीन - चार साथियों के साथ खाना खाने पहुंचा। खाना खाने के बाद जब वहां मौजूद कारीगर तहसीम ने उनसे पैसे मांगे तो गाली-गलौच कर उसके साथ मारपीट की और रिवाल्वर तान दी। इससे होटल में अफरा तफरी मच गई। इससे दुकानदार एकत्र हो गए और उन्हें घेर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर सिपाही के साथ भाग निकले और पुलिस सिपाही को कोतवाली ले आई।
दोनों पक्षों में देर रात तक समझौते की बात चलती रही। बाद में समझौता हो जाने पर आरोपी सिपाही को पुलिस ने छोड़ दिया। सिपाही शराब के नशे में था। इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा नशे में युवकों का झगड़ा हुआ था और आरोपी सिपाही गाजियाबाद में एसओजी में तैनात है। देर रात फैसले के बाद उसे छोड़ दिया।