फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरा महादेव से अयोध्या के लिए भेजी मिट्टी और जल

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी में किया गया कमेटी का स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी/अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सोमवार को परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर समिति के पदाधिकारी कलश लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। पुरा महादेव मंदिर से मिट्टी और जल अयोध्या के लिए ले जाया गया है।
विज्ञापन

सुबह मंदिर में पूजा अर्चना की गई। मुख्य पुजारी जयभगवान शर्मा ने बताया कि सुबह मंदिर समिति के अध्यक्ष तिलक राज गुप्ता, मुख्य पुजारी पंडित जय भगवान शास्त्री, संरक्षक अरुण शर्मा, सचिन, संजीव शर्मा कलश को लेकर कस्बे में पहुंचे। यहां नगर के पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, पंडित मनोहर लाल, महेश गोयल, आशु गोयल, सोनू मित्तल, अरुण मित्तल, रोहित गोयल सहित कस्बे के सैकड़ों नागरिकों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। कलश को छूकर जय श्रीराम के नारे लगाए। स्वागत के उपरांत समिति के पदाधिकारी कलश को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें