बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी। शहीद सरदार भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रम कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा भगत सिंह युवाओं के प्रेरणा स्रोत है।
टटीरी स्थित शहीद मनवीर नेशनल स्कूल बली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जिला संयोजक ओमवीर सिंह ने कहा शहीद भगत सिंह ने देश के लिए हंसते-हंसते अपने प्रणों की आहुति दी थी। अमर शहीदों के कारण हम लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं। भगत सिंह युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। इसमें पुरुषोत्तम, सोहन पाल शर्मा, प्रधानाचार्य सीमा, रश्मि शर्मा, चेतना त्यागी, दीपिका कौशिक, कपिल कुमार, सोनू, अरुण, पूजा चौहान, रीना, सूबेदार मेजर सेवक राम, मोहित आदि रहे।
अचिवर्स कंप्यूटर एजूकेशन सेंटर में देश के महान क्रांतिकारी सरदार शहीद भगत का जन्म दिवस मनाया। इसमें प्रबंधक केपी सिंह, आनंद शर्मा, राहुल कुमार, नीरज गुप्ता, अरुण त्यागी, नितिन चौहान, केशव राणा, नवीन, अंशुल, हर्ष कौशिक, अंकित, सचिन, अमन, वर्षा, मधु, पूजा, विकास, संदीप मौजूद रहे।
दूसरी ओर सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह की जयंती मनाई। इसमें जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव और बागपत से सपा प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने कार्यकर्ताओं से शहीदों के दिखाएं रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इसमें नगराध्यक्ष भूरू सभासद, राकेश चौहान, आशु, रियासत अली मौजूद रहे।।